पलामू में दो लड़कियों ने आपस में रचाई शादी, पुलिस से लगाई सुरक्षा की गुहार

पलामू में दो लड़कियों ने आपस में शादी कर ली है। दोनों लड़कियां एक ही मोहल्ले में रहती हैं। दोनों में एक की उम्र 25 और दूसरे की उम्र 21 साल है। बताया जा रहा है कि दोनों ने फरवरी में ही शादी कर ली थई। शादी के बाद एक लड़की ने बाल कटवाकर पति का रूप धारण किया, जबकि दूसरी ने पत्नी का। सोमवार को जब एक लड़की के परिवार को इस शादी की जानकारी मिली, तो वे अपनी बेटी को वापस ले जाने पहुंचे। इस पर पति का रूप धारण करने वाली लड़की अपनी पत्नी को बचाने के लिए महिला थाने पहुंची।

पती-पत्नी मानती हैं एक-दूसरे को

पुलिस के अनुसार दोनों लड़कियां एक-दूसरे को पति-पत्नी मानती हैं। परिवार वालों के समझाने के बावजूद दोनों अलग होने को तैयार नहीं हुई। फिलहाल दोनों को सखी वन सेंटर में रखा गया है। दोनों लड़कियों का कहना है कि वे एक-दूसरे से प्यार करती हैं और हमेशा साथ रहना चाहती हैं। परिवार के साथ रहने से इनकार करने पर पुलिस ने दोनों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्हें सखी वन सेंटर भेजा है।