जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना अंतर्गत रोड नंबर 4 में गोली चलने की घटना सामने आई है। इस घटना में महेश प्रसाद नामक व्यक्ति घायल हो गया। घटना के बाद महेश घायल अवस्था में ही बाइक चलाकर टी एम एच पहुंचा जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। महेश की कनपटी और गाल में गोली लगी है।
जानकारी के अनुसार महेश को संदीप सिंह ने गोली मारी है। शुक्रवार शाम संदीप महेश के घर में घुसा और उसपर फायरिंग कर दी। सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पहुंची और मामले की जांच कर रही है। फिलहाल महेश की स्थिति गंभीर बनी हुई है।