रांची में कोरोना ने दी दस्तक, मिला झारखंड का पहला JN1 वैरिएंट केस

झारखंड के जाने-माने फिल्म निर्माता और झारखंड फिल्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड के सदस्य लाल विजय शाहदेव कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने खुद इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए साझा की है।

Trulli

 

शाहदेव ने फेसबुक पोस्ट में बताया कि वह इस समय रांची के सेंटेविटा अस्पताल में इलाजरत हैं और पहले से बेहतर महसूस कर रहे हैं। डॉक्टर मोहित नारायण की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।