चांडिल में कल नहाने के दौरान डूबे पॉलिटेक्निक के छात्र मोहम्मद साहिल उम्र करीब 20 वर्षीय का मिल शव जो रांची के रामगढ़ क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है प्राप्त जानकारी के मुताबिक कल दोपहर अपने दोस्तों के साथ नहाने गया था,

जहां नहाते समय डूब गया था वही कल रात करीब 8:00 बजे के आस-पास साथ गए दोस्तों ने घटना की जानकारी चांडिल थाना पुलिस को दी और पुलिस और स्थानीय गोताखोरों की मदद से खोजबीन का कार्य जारी किया वहीं पुलिस द्वारा डैम से शव को सुबह 9:00 बजे के करीब बरामद कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है वहीं परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है