पूर्वी सिंहभूम जिले में पुलिस पदाधिकारियों का बड़ा तबादला, 16 अधिकारियों को किया गया इधर से उधर

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत पुलिस महकमे में एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी आदेश संख्या 1829/2025 के अनुसार कुल 16 पुलिस पदाधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला किया गया है।

Trulli

 

आदेश के तहत जिन अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है, उनमें कई सह-थाना प्रभारी, अनुसंधान पदाधिकारी, साइबर अपराध शाखा एवं विभिन्न थानों के प्रभारी शामिल हैं। प्रमुख तबादलों में गोपालपुर थाना से सचिव कुमार दास को पुलिस केन्द्र, गोलमुरी भेजा गया है, वहीं अविनाश कुमार को भी पुलिस केन्द्र, गोलमुरी से गोपालपुर थाना भेजा गया है। इसके अलावा मनोहरपुर थाना के मो. फैज अहमद को टेल्को थाना और साइबर अपराध शाखा, बिष्टुपुर के शैलेश को यातायात थाना, गोलमुरी में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

इसी प्रकार थाना प्रभारी पवन कुमार को सुरसुंदा थाना से पुलिस केन्द्र, गोलमुरी में पदस्थापित किया गया है, जबकि पुलिस केन्द्र, गोलमुरी के विवेकानंद पंडित को बिश्रामपुर थाना का नया प्रभारी बनाया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे अविलंब नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देकर अनुपालन प्रतिवेदन समर्पित करें।

 

इस आदेश की प्रतिलिपि पुलिस मुख्यालय, रांची सहित अन्य वरीय अधिकारियों को सूचनार्थ प्रेषित की गई है। यह तबादला पुलिस प्रशासन को और अधिक सशक्त एवं व्यवस्थित बनाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।