झारखंड में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव किया गया है। राज्य सरकार ने एक साथ 17 जिलों के उपायुक्तों का तबादला कर दिया है। कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार कई आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

इस फेरबदल में सबसे अहम नियुक्ति पूर्वी सिंहभूम जिले में की गई है, जहां आईएएस अधिकारी राजीव रंजन को नया उपायुक्त बनाया गया है। वे इससे पहले मंत्रिमंडल, सचिवालय एवं निगरानी विभाग में विशेष सचिव के पद पर कार्यरत थे।
वहीं, वर्तमान उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी को पद से हटा दिया गया है और फिलहाल उन्हें प्रतीक्षा सूची में रखा गया है।
संदीप कुमार को लातेहार का डीसी बनाया गया है, जो पहले झारखंड लोक सेवा आयोग में सचिव थे।
अनन्य मित्तल को गढ़वा का उपायुक्त नियुक्त किया गया है।
लोकेश मिश्रा को गोड्डा जिले का डीसी बनाया गया है।
दिलेश्वर महतो को गुमला का उपायुक्त बनाया गया है।
मेघा भारद्वाज को पाकुड़ जिले की जिम्मेदारी दी गई है।
शशि प्रकाश सिंह अब देवघर के उपायुक्त होंगे।
उत्कर्ष गुप्ता को कोडरमा का डीसी बनाया गया है।
मनीष कुमार बने पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त
हेमंत सती को हजारीबाग की जिम्मेदारी
ऋतुराज को रामगढ़ का डीसी बनाया गया
रवि आनंद बने चतरा के उपायुक्त
दीपक कुमार दुबे को साहिबगंज का डीसी
दिलीप प्रताप सिंह शेखावत बने पलामू के उपायुक्त
सौरभ कुमार भुवानिया को खूंटी का डीसी बनाया गया
संदीप कुमार मीणा को लोहरदगा का उपायुक्त नियुक्त किया गया है
आलोक कुमार को जामताड़ा में जिम्मेदारी दी गई है
राज्यपाल के आदेश के बाद यह अधिसूचना जारी की गई है। माना जा रहा है कि यह बड़ा प्रशासनिक फेरबदल शासन व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से किया गया है।