झारखंड में 9 जनवरी को राज्य मंत्रिपरिषद की अहम बैठक, कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

रांची: राज्य मंत्रिपरिषद की एक महत्वपूर्ण बैठक आगामी 9 जनवरी को दिन के 4 बजे प्रोजेक्ट भवन स्थित कैबिनेट कक्ष में आयोजित की जाएगी। इस संबंध में मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है।

Trulli

 

इस कैबिनेट बैठक में राज्य से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा और निर्णय लिए जाने की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक प्रशासनिक सुधार, विकास योजनाओं और जनहित से जुड़े विषय एजेंडे में शामिल हो सकते हैं।

 

मुख्यमंत्री के विदेश यात्रा पर जाने से पहले यह बैठक बुलाई गई है, ऐसे में इसे खासा महत्वपूर्ण माना जा रहा है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री की अनुपस्थिति से पूर्व सरकार कई लंबित और महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी देने की तैयारी में है।

 

कैबिनेट बैठक में लिए जाने वाले फैसले राज्य की आगामी नीतियों और योजनाओं की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।