जमशेदपुर: मानगो नगर निगम में उपमहापौर चुनाव: राहुल सिंह कश्यप ने दर्ज की जीत

जमशेदपुर: मानगो नगर निगम के उपमहापौर (डिप्टी मेयर) पद के लिए हुए चुनाव में राहुल सिंह कश्यप ने जीत दर्ज कर ली है। मंगलवार को जमशेदपुर स्थित डीसी कार्यालय में इस पद के लिए चुनाव प्रक्रिया पूरी की गई।

Trulli

 

उपमहापौर पद के लिए राहुल सिंह कश्यप, गुलाम मुस्तफा रजा और मोमिता चटर्जी ने प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल किया था। नियम के अनुसार कुल 34 वार्ड सदस्यों को ही मतदान का अधिकार था और उन्हीं के द्वारा मतदान किया गया।

 

मतदान के बाद हुई मतगणना में राहुल सिंह कश्यप को कुल 19 वोट प्राप्त हुए, जबकि गुलाम मुस्तफा रजा को 9 वोट और मोमिता चटर्जी को 6 वोट मिले। इस तरह राहुल सिंह कश्यप को विजेता घोषित कर दिया गया।

 

बताया जाता है कि राहुल सिंह कश्यप मानगो रिपीट कॉलोनी के निवासी हैं और वार्ड संख्या 5 से वार्ड पार्षद के रूप में चुने गए हैं। उन्हें भाजपा नेताओं का समर्थन भी प्राप्त था। वहीं गुलाम मुस्तफा रजा को भी पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता के समर्थक के रूप में देखा जाता है।

 

इससे पहले नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता को आयुक्त द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई थी। साथ ही कुल 34 वार्ड पार्षदों को भी शपथ ग्रहण कराया गया था।