जमशेदपुर: मानगो में कल बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित, विभिन्न क्षेत्रों में तय समय पर कटौती

जमशेदपुर : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) की ओर से मानगो क्षेत्र में 19 मार्च 2026 (गुरुवार) को बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहने की सूचना जारी की गई है। यह कटौती 33/11 केवी हिन्मा पीएसएस के अंतर्गत विभिन्न 11 केवी फीडरों में मरम्मत कार्य को लेकर की जाएगी।

Trulli

 

जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पावर ट्रांसफॉर्मर में ऑयल फिलिंग (तेल भरने) का कार्य किया जाना है, जिसके कारण अलग-अलग समय पर विभिन्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

निर्धारित समय और प्रभावित क्षेत्र:

11:00 AM से 12:00 PM तक

हिन्मा रोड, राजेंद्र नगर, मोती चौक, जवाहर नगर, इंदर सिंह रोड, गांधी मैदान बाजार, विवेकानंद पहाड़ी, पीपला, तसरा, देवनगर, ह्यूम पाइप बस्ती समेत आसपास के इलाके

12:00 PM से 01:00 PM तक

रिपीट कॉलोनी, आनंद विहार कॉलोनी, संजय नगर, आशा स्टोर क्षेत्र, आजाद नगर रोड, एम.टी.एम क्षेत्र।

01:00 PM से 02:00 PM तक

हिन्मा रोड, संजयनगर, न्यू सिटी, हिलटॉप कॉलोनी, संजय पथ, सुभाष कॉलोनी और आजादनगर क्षेत्र।

02:00 PM से 03:00 PM तक

बालिगुमा बस्ती, तिलाई पहाड़ी, सुगना बस्ती, बिरसा मैदान समेत आसपास के क्षेत्र।

बिजली विभाग के अनुसार, यह कार्य अत्यंत आवश्यक है, इसलिए उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की गई है।

संपर्क नंबर:

सहायक विद्युत अभियंता, मानगो-1 : 9431135928

कनीय विद्युत अभियंता, हिन्मा : 9431135951

विभाग ने लोगों से अपील की है कि निर्धारित समय के दौरान आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें और बिजली कटौती के दौरान सावधानी बरतें।