जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में दर्दनाक घटना: चौथे तल्ले से कूदकर मरीज की मौत

जमशेदपुर के मानगो डिमना स्थित महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) मेडिकल कॉलेज अस्पताल से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। शुक्रवार सुबह अस्पताल में भर्ती कीताडीह निवासी लगभग 28 वर्षीय अरशद आलम ने मानगो डिमना स्थित एमजीएम अस्पताल की चौथे तल्ले से कूदकर अपनी जान दे दी।

Trulli

 

बताया जा रहा है कि अरशद आलम पिछले 4 से 5 दिनों से गंभीर बीमारी के कारण अस्पताल में भर्ती थे और मेडिसिन विभाग के वार्ड में उनका इलाज चल रहा था। घटना के समय उनके साथ केवल उनकी अम्मी मौजूद थीं।

 

जानकारी के अनुसार, यह घटना सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच की है। इसी दौरान अरशद अपने बेड से उठकर बाहर गए और कुछ ही देर बाद अस्पताल की खिड़की से छलांग लगा दी।

 

घटना के बाद अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद स्टाफ और अन्य मरीजों के परिजनों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

 

फिलहाल, प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहा है और यह जानने की कोशिश की जा रही है कि मरीज ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया।