जमशेदपुर: शहर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल डिमना लेक से गुरुवार शाम एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। स्थानीय लोगों ने लेक के पानी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव बहता हुआ देखा, जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

घटना की सूचना मिलते ही बोड़ाम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकालकर अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल भेज दिया है।
प्राथमिक जांच में मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के थानों और गुमशुदगी के मामलों से जानकारी जुटा रही है, ताकि शव की शिनाख्त हो सके।
फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि यह हादसा है, आत्महत्या या फिर किसी साजिश का हिस्सा।
पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और हर पहलू को ध्यान में रखते हुए छानबीन जारी है।
आखिर कौन है यह शख्स? और कैसे हुई इसकी मौत?
इन सवालों के जवाब फिलहाल रहस्य बने हुए हैं। मामले से जुड़ी हर अपडेट के लिए जुड़े रहें।