जमशेदपुर में रामनवमी पताका विसर्जन को लेकर सख्ती, 109 शराब दुकानें रहेंगी बंद

जमशेदपुर: आगामी रामनवमी पताका विसर्जन को ध्यान में रखते हुए पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने अहम निर्णय लिया है। जिले की सभी 109 लाइसेंसी शराब दुकानों को शनिवार को पूर्णतः बंद रखने का आदेश जारी किया गया है।

Trulli

 

जिलाधिकारी सह उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देश के अनुपालन में सहायक उत्पाद आयुक्त अरुण कुमार मिश्र ने जिले के सभी लाइसेंसधारियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया है कि निर्धारित दिन शराब की बिक्री पूरी तरह बंद रहे।

 

प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षकों को भी सक्रिय कर दिया है। उन्हें संबंधित क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने और आदेश के पालन को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

जिला प्रशासन ने चेतावनी दी है कि यदि कोई भी लाइसेंसधारी आदेश का उल्लंघन करता पाया गया, तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। रामनवमी के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है।