Jharkhand: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की नियुक्ति अब तक नहीं हुई है। संभवाना जताई जा रही थी कि बुधवार को अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब इस वजह से मौट्रिक और इंटर की परीक्षा में संकट मंडरा रहा है। राज्य में मैट्रिक और इंटर की परीक्षाएं 11 फरवरी से प्रस्तावित हैं, लेकिन अभी तक परीक्षार्थियों को एडमिट कार्ड नहीं मिला है।
JAC के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का पद 18 जनवरी से ही रिक्त
जानकारी हो कि JAC के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का पद 18 जनवरी से ही रिक्त है, जिससे परीक्षा संबंधित सभी कार्य प्रभावित हो रहे हैं। झारखंड एकेडिमक काउंसिल में परीक्षा संबंधित सभी कार्य अध्यक्ष की अनुमति से ही होते हैं। इस संबंध में JAC की ओर से परीक्षार्थियों को कोई आधिकारिक जानकारी अब तक नहीं दी गई है। वहीं सूत्रों का कहना है कि अगर 7 फरवरी तक अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की नियुक्ति नहीं होती है तो मैट्रिक और इंटर की परीक्षाएं टल सकती हैं।
JAC के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही
इस बीच JAC के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है। अधिसूचना जारी होने की संभावना बुधवार को थी, पर अधिसूचना जारी नहीं हो सकी। विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रक्रिया अंतिम चरण में है। 1-2 दिनों में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की नियुक्ति की अधिसूचना जारी की जा सकती है।