झारखंड में सबसे ज्यादा बारिश जमशेदपुर में, फिर भी स्कूल खुले! रांची-बोकारो में कम बारिश पर भी छुट्टी

झारखंड में एक बार फिर मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। सबसे ज्यादा बारिश जमशेदपुर में दर्ज की गई जहां 68.8 मिमी बारिश हुई। इसके मुकाबले रांची में 47.2 मिमी और बोकारो में सिर्फ 20.6 मिमी बारिश हुई।

Trulli

फिर भी हैरानी की बात यह है कि रांची और बोकारो में स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई जबकि जमशेदपुर में इतनी भारी बारिश के बावजूद अधिकतर स्कूल खुले रहे।

हालांकि बुधवार सुबह जमशेदपुर के उपायुक्त की ओर से स्कूल बंद करने का आदेश जारी किया गया था लेकिन तब तक स्कूल खुल चुके थे। कुछ स्कूलों ने अपने स्तर पर छुट्टी घोषित की।लेकिन जिला प्रशासन की ओर से कोई सख्त निर्देश नहीं आया। अब सवाल यह उठ रहा है कि जहां सबसे ज्यादा बारिश हो रही है वहां बच्चों का स्कूल जाना कितना सही और सुरक्षित है?