देवघर बाबा मंदिर विवाद: निकासी गेट से घुसने के आरोप में मामला दर्ज, सांसद बोले – कल दूंगा गिरफ्तारी

देवघर: बाबा बैद्यनाथ मंदिर में शुक्रवार को एक नया विवाद खड़ा हो गया है। आदित्य वाहिनी के झारखंड प्रदेश महामंत्री और पंडा धर्मरक्षिणी सभा के पूर्व महामंत्री कार्तिकनाथ ठाकुर ने भाजपा सांसद निशिकांत दुबे, सांसद मनोज तिवारी समेत अन्य लोगों के खिलाफ निकासी गेट से जबरन घुसने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है।

Trulli

 

मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया, “पूजा करने के कारण यह केस है, अभी तक मेरे ऊपर 51 केस दर्ज हो चुके हैं। कल देवघर एयरपोर्ट से सीधे पुलिस स्टेशन जाकर गिरफ्तारी दूंगा।”

 

इस घटना ने राजनीतिक हलकों के साथ-साथ श्रद्धालुओं के बीच भी चर्चा का माहौल गर्मा दिया है। मंदिर प्रशासन और स्थानीय पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है।