कैबिनेट का अहम फैसला: मंईयां सम्मान योजना में आधार लिंक की बाध्यता हटाई गयी

मंईयां सम्मान योजना का लाभ अब उन महिलाओं को भी मिलेगा जिनका अकाउंट आधार नंबर से लिंक्ड नहीं है. हेमंत सरकार ने वैसी सभी महिलाओं को मार्च 2025 तक सम्मान राशि देने का फैसला किया है.

 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में मंगलवार 25 मार्च को हुई कैबिनेट की बैठक में मंत्रिपरिषद ने दिसंबर 2024 तक आधार लिंक बैंक खाता की अवधि बढ़ाते हुए इसे मार्च 2025 तक के लिए बढ़ाने की मंजूरी दी है. मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना में किए गए इस आंशिक संशोधन की जानकारी कैबिनेट सचिव वंदना दादेल ने दी.