कुणाल को मिला BJP छोड़ JMM में आने का गिफ्ट

बीते दिन रांची में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के 13वें केंद्रीय अधिवेशन के बाद केंद्रीय कार्यकारिणी समिति का गठन कर लिया गया। जिसकी सूची भी जारी कर दी गई है।

Trulli

 

केंद्रीय कार्यकारिणी समिति में पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला, बहरागोड़ा और पोटका विधानसभा के पार्टी नेताओं को भी स्थान मिला है। केंद्रीय कार्यकारिणी समिति में प्रदेश के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के मंत्री रामदास सोरेन को उपाध्यक्ष का दायित्व मिला।

 

इसके अलावे चुनाव से पहले भाजपा छोड़कर आने वाले पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी को पार्टी ने प्रवक्ता बनाया है। भाजपा में भी जब कुणाल थे तो वे प्रवक्ता ही थे, अब झामुमो में प्रवक्ता का दायित्व संभालेंगे।