झारखंड में 7 जून तक मानसून की एंट्री

झारखंड में हो रहे बेमौसम बारिश से लोगों का राहत तो मिल रही है, लेकिन जानमाल का भी नुकसान हो रहा है। बुधवार को हुए बारिश और इस दौरान गिरे आकाशीय बिजली ने दो लोगों की जान ले ली। मौसम विभाग ने आज राज्य के 8 जिले में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं राजधानी रांची में दोपहर बाद मौसम बदलने की संभावना जताई है।

Trulli

 

मौसम विभाग ने आज देवघर, गिरिडीह, जामताड़ा, धनबाद, हजारीबाग, कोडरमा और रांची के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार आज कई इलाकों में आंधी के साथ वज्रपात और बारिश होने की संभावना है।

7 जून तक मानसून की एंट्री संभव

वज्रपात की घटनाओं के बीच मौसम विभाग ने मानसून के प्रवेश को लेकर बड़ी घोषणा की है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि इस बार झारखंड में मानसून अच्छा रहेगा। केरल में 25 से 27 मई के बीच मानसून प्रवेश करेगा। झारखंड में 7 जून को आने की संभावना है। एक सप्ताह के अंदर पूरे राज्य में मानसून छा जाएगा।

 

वहीं प्रदेश में बारिश की संभावनाओं को लेकर बताया कि आज तो बारिश होने के आसार है ही। 23 मई को 40 से 50 किमी की रफ्तार से तेज हवा चलने और वज्रपात की संभावना है। 25 मई को मध्यम दर्जे की बारिश के साथ वज्रपात हो सकती है।

 

26-27 मई को राज्य के कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है। रांची में 27 मई तक हर दिन बारिश हो सकती है। पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे अधिक तापमान 40.3 डिग्री डालटनगंज का दर्ज किया गया।