रांची कांके रोड में उपद्रव, पत्रकारों के साथ धक्का -मुक्की

रांची : कांके रोड पर सीएमपीडीआई के पास प्रदर्शनकारियों ने पुलिस और मीडियाकर्मियों पर हमला किया। कुछ पत्रकारों को धक्का-मुक्की और हाथापाई का शिकार होना पड़ा, जबकि उनके कैमरे और उपकरणों को भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई। यह घटना तब हुई जब पत्रकार बंद और प्रदर्शन की कवरेज कर रहे थे। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया।