जमशेदपुर: झारखंड में गर्मी ने इस हफ्ते अपना विकराल रूप दिखाना शुरू कर दिया है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि महसूस होने वाला तापमान 44 डिग्री तक जा पहुंचा।

गूगल वेदर के मुताबिक, आने वाले दिनों में भी राहत के आसार नहीं हैं। बुधवार से शुक्रवार तक तापमान लगातार 42°C के आसपास रहेगा, जबकि शनिवार को हल्की गिरावट के बाद रविवार को 39°C तक पहुँचने की संभावना है।
School Timing Alert: जल्द बदल सकता है स्कूल का समय!
भीषण गर्मी को देखते हुए घाटशिला में पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन से मुलाकात कर पूर्वी सिंहभूम के स्कूलों का समय सुबह 7 से 11 या साढ़े 11 तक करने की मांग की। मंत्री ने जल्द फैसला लेने का भरोसा दिया।