Maha Kumbh में केवल तौलिये में डुबकी लगाने लगी युवती, भड़के लोग, भड़के लोग बोले- ये गोवा नहीं, देखे विडियो.

प्रयागराज में महाकुंभ चल रहा है। इसे सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन कहा जा रहा है। इसमें देश ही नहीं बल्कि दुनिया के तमाम लोग शामिल हो रहे हैं। साधु संतों, भक्तों का जमावड़ा लगा हुआ है। इस महाकुंभ में कई सिलिब्रिटी और इंफ्लुएंसर भी पहुंच चुके हैं। इस वक्त सोशल मीडिया पर एक लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसको लेकर लोगों ने आक्रोश व्यक्त किया है।

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक लड़की महाकुंभ में स्नान करने के लिए पहुंची है। उसने सिर्फ सफेद रंग तौलिया पहना है। घाट पर मौजूद तमाम लोगों के बीच से होते हुए ये लड़की गंगा में स्नान करने के लिए गई। वहां मौजूद लोग इस लड़की को देखकर हैरत में पड़ गए। चौंकाने वाली बात ये भी है कि लड़की खुद का वीडियो भी रिकॉर्ड करवा रही थी।