जमशेदपुर: साकची थाना क्षेत्र में ठगी की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। पेनार रोड निवासी डॉक्टर बारीन सरकार को दो अज्ञात युवकों ने गहने साफ करने के बहाने ठग लिया। 29 मई को दोपहर 12 बजे आरोपी डॉक्टर के घर पहुंचे और पाउडर से सोने के गहने साफ करने का झांसा दिया। डॉक्टर ने अपनी सोने की चेन और हीरा, मोती, गोमेघ, कोरल की अंगूठियां उन्हें सौंप दीं।

ठगों ने गहनों पर पाउडर डालकर दिखावटी सफाई की और पैकेट में वापस देने का नाटक कर फरार हो गए। बाद में जब डॉक्टर ने पैकेट खोला, तो गहने नदारद थे। डॉक्टर ने साकची थाना में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और जांच में जुट गई है।