झारखंड की महिलाओं के लिए बड़ी राहत की खबर! मंईयां सम्मान योजना के तहत अप्रैल महीने की ₹2500 की राशि लाभुकों के खातों में ट्रांसफर होनी शुरू हो गई है। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा राशि जारी करने के बाद कई जिलों में ट्रांजैक्शन की पुष्टि हो चुकी है।

अच्छी बात ये है कि जून महीने में लाभुकों को मई और जून दोनों महीनों की किस्त एक साथ मिल सकती है यानी कुल ₹5000 की राशि।
लेकिन इस बीच एक और अहम अपडेट सामने आया है पूर्वी सिंहभूम जिले में 77,000 लाभुकों को होल्ड पर डाल दिया गया है जिनके खाते में फिलहाल कोई राशि ट्रांसफर नहीं की जाएगी। इनमें सबसे ज़्यादा संख्या जमशेदपुर की है जहां 14,662 महिलाओं का नाम फिलहाल लाभुक लिस्ट से हटा दिया गया है।
सरकार की तरफ से यह कदम उन लोगों की पहचान के बाद उठाया गया है जो योजना की पात्रता पूरी नहीं करते।