Jamshedpur: आरआइटी थाना क्षेत्र के मिरुडीह में शनिवार दोपहर एक युवती पर जानलेवा हमला हुआ। घायल युवती का नाम श्रुति कुमारी गुप्ता (20) है, जो जमशेदपुर ग्रेजुएट कॉलेज की फस्ट इयर की छात्रा है।
प्राप्त जानकारी अनुसार, श्रुति साकची कॉलेज से मिरुडीह अपने घर लौट रही थी, तभी बाइक सवार एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने उस पर चाकू से वार कर दिया। इस हमले में श्रुति के दोनों हाथों में गंभीर चोटें आई हैं।
श्रुति ने बताया कि वह कॉलेज से घर लौट रही थी, तभी घर के पास बाइक सवार तारकेश्वर झा, उनकी बेटी और पत्नी पीछे से आए। पहले तारकेश्वर ने श्रुति को पीछे से धक्का दिया, जिससे वह सड़क पर गिर गई। तभी उसकी बेटी रोड से पत्थर उठाकर उसके सिर पर वार कर दी। वहीं तारकेश्वर की पत्नी ने उसके पेट पर वार करने की कोशिश की, परंतु श्रुति ने दोनों हाथों पर चाकू से वार करते हुए चलते बने।
श्रुति ने बताया कि उसके परिवार से पुराना विवाद चल रहा है, जिसके कारण तारकेश्वर के परिजनों ने उस पर हमला किया। फिलहाल श्रुति का इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है और थाना में तारकेश्वर झा, सोनी और प्रिया झा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।