जमशेदपुर: Central Board of Secondary Education (CBSE) द्वारा घोषित 10वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम में शहर के कदमा निवासी DAV स्कूल के छात्र अर्चिसमान बैनर्जी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 98% अंक हासिल किए हैं। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने कोल्हान क्षेत्र के टॉप-3 विद्यार्थियों में अपनी जगह बना ली है।

अर्चिसमान की इस सफलता से उनके परिवार, स्कूल और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। परिजनों ने बताया कि यह उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और पढ़ाई के प्रति समर्पण का नतीजा है।
स्कूल प्रबंधन ने भी अर्चिसमान की इस उपलब्धि पर गर्व जताते हुए कहा कि यह अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। शिक्षकों ने बताया कि अर्चिसमान शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रहा है और उसने निरंतर बेहतर प्रदर्शन किया है।
अर्चिसमान की इस सफलता ने यह साबित कर दिया है कि मेहनत और लगन के दम पर कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।