Jamshedpur: परसुडीह थाना अंतर्गत रेल आरक्षी अधीक्षक कार्यालय से टाटानगर केंद्रीय विद्यालय की ओर जाने वाले मार्ग के मोड़ पर डंपर संख्या जेएच 05 सी वाइ 2776 ने बाइक संख्या जेएच 05एम 1729 पर सवार प्रमथनगर के रहने वाले दंपति को बुरी तरह कुचल डाला। जिससे दोनों की मौके वारदात पर मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि नो एंट्री के बावजूद डंपर चल रहा था और पति-पत्नी हेलमेट पहने हुए थे इसके बावजूद इतनी बुरी दुर्घटना हुई कि दोनों की मौत हो गई। मृतकों का नाम देवाशीष चौधरी और नूपुर चौधरी बताया जा रहा है।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा करते हुए रोड जाम कर दिया। घटना शनिवार रात तकरीबन 8:00 बजे की बताई जा रही है। इधर लोगों के ऊपर प्रदर्शन और रोड जाम को खाली करने के लिए पुलिस के द्वारा लाठी चार्ज किए जाने की खबर है। जिसमें कई लोगों के घायल होने की भी बात बताई जा रही है। मामला गंभीर देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल पहुंच गई।
पहले पुलिस ने आंशिक बल प्रयोग कर भीड़ को तीतर भीतर कर दिया था लेकिन फिर से झारखंड मुक्ति मोर्चा और सेवा ही लक्ष्य संस्था के अध्यक्ष मानिक मलिक के नेतृत्व में फिर से एक बार सड़क जाम कर दिया गया है। जमकर नारे बाजी की जा रही है।