IND vs NZ Score: तीसरी बार चैंपियन बनने के लिए भारत को चाहिए 252 रन, वरुण-कुलदीप ने किया कमाल

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल रविवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच दुबई में खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। पहले बैटिंग कर रही न्यूजीलैंड की टीम को सलामी बल्लेबाज विल यंग और रचिन रविंद्र ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच 57 रन की साझेदारी हुई। वरुण चक्रवर्ती ने भारत को पहली सफलता दिलाई। उन्होंने यंग (15) को पवेलियन का रास्ता दिखाया। रचिन रविंद्र 29 गेंद में 37 रन बनाकर आउट हुए। कुलदीप ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। केन विलियमसन 14 गेंद में 11 रन ही बना सके। टॉम लैथम ने 30 गेंद में 14 रन का योगदान दिया। ग्लेन फिलिप्स ने 34 रन की पारी खेली। डेरिल मिचेल ने 63 रन की शानदार पारी खेली। उन्हें शमी ने आउट किया। ब्रेसवेल और सैंटनर क्रीज पर मौजूद हैं।

 

न्यूजीलैंड ने फाइनल में एक बदलाव किया है। तेज गेंदबाज मैट हेनरी चोटिल होने के कारण बाहर हो गए हैं। उनकी जगह नाथन स्मिथ को जगह मिली है। भारतीय टीम बिना बदलाव के उतरी है।