बैकफुट पर पाकिस्तान, डीजीएमओ ने की बातचीत की पहल, भारत ने किया संघर्ष विराम का एलान

भारत पाकिस्तान के बीच जारी संघर्ष का आज चौथा दिन है। पाकिस्तान ने शुक्रवार को रात गहराते ही जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान से गुजरात तक के 26 इलाकों में फिर ड्रोन से हमला बोला। इसे भारतीय सैन्य बलों ने नाकाम कर दिया। पाकिस्तान बैकफुट पर आया। भारत ने शाम पांच बजे से संघर्षविराम का एलान किया।

Trulli

 

पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ये बड़ा दावा किया है। उन्होंने ट्वीट कर ये जानकारी दी। अब भारत और पाक सरकार की ओर से ये ऐलान हो गया है। ट्रंप ने ट्वीट के जरिये बताया कि भारत और पाकिस्तान से रातभर लंबी बातचीत के बाद दोनों देश पूरी तरह से सीजफायर करने पर सहमत हो गए हैं। उन्होंने दोनों देशों को समझदारी से फैसला लेने के लिए बाधाई दी।