जमशेदपुर शहर में छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती पर निकलेगी शोभा यात्रा

Jamshedpur: जमशेदपुर में छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती 19 फरवरी को मनाई जाएगी। इसको लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी है। शहर में पहली बार महाराज जी की जयंती पर शोभायात्रा निकाली जा रही है। बुधवार की दोपहर 03 बजे छत्रपति शिवाजी सेना के नेतृत्व में जमशेदपुर के बिरसानगर सरकारी कुआं मैदान से शोभा यात्रा निकाली जाएगी। इस शोभा यात्रा में लगभग चार से पांच हजार लोग शामिल होंगे।

Trulli

यह जानकारी मंगलवार को साकची जेल चौक में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में संरक्षक बिमल किशोर बैठा ने दी। उन्होंने बताया कि शोभा यात्रा दोपहर 3 बजे बिरसानगर सरकारी कुआं मैदान से आरंभ होकर एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान तक जाएगी, जहां इसका समापन किया जाएगा।वहीँ,संस्थापक मनीष प्रसाद ने बताया कि यह शोभा यात्रा ऐतिहासिक होगी और इसमें शहर के हजारों युवा भाग लेंगे। संवाददाता सम्मेलन में करण वर्मा, निर्भय सिंह, अभिषेक मुखी, दिनेश प्रसाद, संटू जायसवाल , बंटी जायसवाल भी मौजूद रहे।