पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर जिले में पुलिस अधिकारियों के हुए तबादले

Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर जिले में पुलिस अधिकारियों के तबादले की जानकारी आई है। इस तबादले में कई पुलिस अधिकारियों को नए पदों पर नियुक्त किया गया है।

पुलिस अधिकारियों के तबादला 

५०अ०नि० मो० अमीर हमजा को मुसाबानी थाना से धालभूमगढ़ थाना में स्थानांतरित किया गया है। पु०अ०नि० अनुज कुमार सिह को बिष्टुपुर थाना से मुसाबनी थाना में स्थानांतरित किया गया है। इन अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए पदों पर कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है।

अवकाश और अतिरिक्त प्रभार

महिला एवं बाल संरक्षण थाना, घाटशिला की प्रभारी पु०अ०नि० प्रियंका कुमारी को 16 जनवरी 2025 से 45 दिनों का अवकाश मिला है। इस दौरान, पु०नि० बैजनाथ कुमार को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। उन्हें थाना प्रभारी, महिला एवं बाल संरक्षण थाना, घाटशिला और थाना प्रभारी एएचटीआई, जमशेदपुर का प्रभार सौंपा गया है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम

झारखण्ड सरकार के गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा पुलिस अवर निरीक्षक से पुलिस निरीक्षक के पद पर प्रोन्नति हेतु 08 सप्ताह का प्रोन्नति प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर जिला के 21 पुलिस अवर निरीक्षक भाग लेंगे।

प्रतिस्थानी पदाधिकारी

५०अ०नि० शंकर प्रसाद कुशवाहा के स्थान पर ५०अ०नि० पवन कुमार को सुन्दरनगर थाना का प्रभारी बनाया गया है। म०पु०अ०नि० अनिता सोय के स्थान पर पु०अ०नि० विवेक पण्डित को एससी/एसटी बिरसानगर थाना का प्रभारी बनाया गया है। पु०अ०नि० अमित कुमार के स्थान पर पु०अ०नि० कुमार अभिषेक को ओलीडीह थाना का प्रभारी बनाया गया है।