सुनसान सड़क पर ले जाकर बेटी का किया रेप, 6 साल पहले भी किया था दुष्कर्म

दरभंगा में पिता ने अपनी 13 साल की बेटी का रेप किया है। पीड़िता अपनी बुआ के घर में रहती थी। आरोपी पिता उसे लेने वहां गया और घर चलने की बात कही। पीड़िता पिता के साथ घर के लिए पैदल ही निकली। 2 किमी के बाद रास्ते में सुनसान जगह देखकर आरोपी ने अपने बेटी के साथ दुष्कर्म किया। जहां वारदात हुई, वहां से पीड़िता 1 किमी दूर है। नाबालिग ने काफी विरोध किया, पर आरोपी पिता न उसकी एक न सुनी।

Trulli

 

दुष्कर्म के बाद पीड़िता अपने पिता के साथ ही घर पहुंची और तुरंत सारी बात अपनी मां को बताई। पहले तो मां सामाजिक बदनामी के डर से चुप रही, फिर हिम्मत जुटाकर बेटी को लेकर थाने पहुंची। मामला बुधवार का है, पर एफआईआर और आरोपी की गिरफ्तारी आज हुई है। आरोपी ने 6 साल पहले भी एक नाबालिग के साथ रेप किया था। मामला मनीगाछी थाना क्षेत्र का है।

 

पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी अपराधी चरित्र का है। दिल्ली में मजदूरी करता था। 2017 में भी उसने इसी तरह के अपराधी को अंजाम दिया था, नाबालिग के साथ रेप किया था। मामले में उसने 6 साल तक जेल की सजा काटी। पिछले साल अक्टूबर में उसे जमानत मिली थी। जमानत मिलने के बाद वो दिल्ली नहीं गया। दरभंगा में ही वो भाड़े की गाड़ी चलाता था। गुरुवार को अपनी बहन के घर से बेटी को लेकर निकला था।