जमशेदपुर शहर में आज निकलेगा हिंदू नव वर्ष शोभायात्रा, देखे समय और स्थान

जमशेदपुर में आज हिंदू नववर्ष के अवसर पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन शहर के विभिन्न हिस्सों में होगा जिसमें मानगो, आदित्यपुर और एग्रिको शामिल हैं। यह शोभायात्रा न केवल हिंदू समुदाय के लिए एक महत्वपूर्ण आयोजन है बल्कि यह शहर की सांस्कृतिक विरासत को भी प्रदर्शित करता है।

आईये जानते है समय और स्थान:

मानगो: मानगो में शोभायात्रा मानगो डिमना रोड ट्रांसपोर्ट नगर से दोपहर 3 बजे शुरू होगी और साकची सुभाष मैदान (आम बगान) में समाप्त होगी। यह आयोजन मानगो के विभिन्न हिस्सों से होकर गुजरेगा।

आदित्यपुर: आदित्यपुर में शोभायात्रा आदित्यपुर बस स्टैंड से दोपहर 2 बजे शुरू होगी और आदित्यपुर बाजार में समाप्त होगी। शोभायात्रा से पहले सभी प्रतिभागी टोल ब्रिज मोड़ (आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर के पास) पर एकत्रित होंगे. यहां विशेष पूजा-अर्चना और संबोधन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा.

एग्रिको: एग्रिको में शोभायात्रा एग्रिको गोलचक्कर स्थित पुराना दुर्गा पूजा मैदान से दोपहर 1 बजे शुरू होगी और सुभाष मैदान (आम बगान मैदान) में समाप्त होगी। यात्रा का मार्ग एग्रिको गोलचक्कर से प्रारंभ होकर भालूबासा, साकची रामलीला मैदान, साकची बड़ा गोलचक्कर होते हुए सुभाष मैदान (आम ब गान मैदान) पहुंचेगा, जहाँ भारत माता की आरती के पश्चात समापन सभा आयोजित होगी।