Jamshedpur: दो दिनों पहले पांच लाख की नकली नोट के साथ पकड़ाए ओल्ड पुरुलिया रोड निवासी मो फैज राजा को पुलिस ने भेजा जेल

सीतारामडेरा थाना पुलिस ने दो दिनों पहले पांच लाख की नकली नोट के साथ ओल्ड पुरुलिया रोड निवासी मो फैज राजा को पकड़ा था। इस संबंध में पुलिस ने एक प्राथमिकी दर्ज कर फैज को जेल भेज दिया है। फैज ने पुलिस को बताया था कि बीते दिनों रांची निवासी संजय नामक युवक के साथ इंस्टाग्राम में उसका संपर्क हुआ था।

 

संजय ने कहा कि वह दो लाख रुपये के बदला छह लाख के नकली नोट देगा। इसी को लेकर वह रविवार को रांची गया था जहां दो लाख के बदले संजय ने उसे पांच लाख के नकली नोट ही दिए। वापसी के दौरान ही पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने फैज के पास से पांच लाख के नकली नोट बरामद किए थे जिसपर चिड्रेन बैंक ऑफ इंडिया लिखा हुआ था।