Jamshedpur: वूशु कोच और पूर्वी सिंहभूम वूशु संघ के संयुक्त सचिव विजय सोय ने जमशेदपुर की दिव्या सोय के वूशु राष्ट्रीय चैंपियनशिप में चयन पर प्रसन्नता व्यक्त की है। दिव्या सोय ने पिछले दिनों रांची के खेल गांव में आयोजित राज्य स्तरीय अस्मिता खेलो इंडिया वूशु चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर झारखंड टीम में स्थान हासिल किया था।
दिव्या सोय अब 02 अप्रैल से 07 अप्रैल 2025 तक गुजरात के राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय, लेबार्ड में आयोजित सब-जूनियर एवं जूनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप में झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी। दिव्या सोय 30 मार्च को जमशेदपुर से रांची के लिए रवाना होंगी और रांची से झारखंड वूशु टीम के साथ गुजरात रवाना होंगी।
विजय सोय ने दिव्या सोय की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की है और कहा है कि दिव्या इस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर जमशेदपुर का नाम रोशन करेगी। उन्होंने इस उपलब्धि को जमशेदपुर के लिए गर्व का क्षण बताया है।