Jamshedpur: कनवाई चालक की हत्या के मामले में तीन महिला समेत 6 को भेजा गया जेल, देखें Video

जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत गदडा में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसियों ने कनवाई चालक संजय श्रीवास्तव (54) की पीट पीटकर हत्या कर दी थी। इस संबंध में मृतक की बेटी सुप्रिया श्रीवास्तव के बयान पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है। घटना में संतोष प्रसाद, आनंद प्रसाद, पूजा प्रसाद, सुनीता साहू, संजू देवी, आयुष, रौशन, रोहित समेत 14 लोगों को आरोपी बनाया गया है।

 

इधर, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुल छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में आनंद प्रसाद, रोहित प्रसाद, आयुष कुमार, संजू देवी, अंजू देवी और सुनीता साह शामिल है। पुलिस ने तीनों महिलाओं को घर से गिरफ्तार किया जबकि तीन आनंद, रोहित और आयुष को पुलिस ने तड़के चार बजे गोलमुरी से गिरफ्तार किया।

बता दे कि सोमवार रात पड़ोसियों ने विवाद के बाद संजय की पिटाई कर दी थी। बेटी पिंकी ने बताया कि घर में चार बहने की रहती है। पड़ोस में रहने वाले लोगों ने जमीन को लेकर अक्सर विवाद चला आ रहा है। कई बार मारपीट भी हुई है। मामला परसुडीह थाना में भी गया है जहां दोनों पक्षों में समझौता हो जाता था।

सोमवार रात को संजय घर के बाहर खड़े थे तभी पड़ोस में रहने वाले संतोष, आनंद, रोहित और आयुष समेत दो अन्य लोगों ने संजीव को घेर लिया और लात घुसों से उनकी पिटाई शुरू कर दी। पिटाई करने के बाद सभी संजीव को घायल अवस्था में छोड़कर भाग गए। पिंकी ने आरोप लगाया था कि जब वह इसकी शिकायत करने थाने गई तो थाना में उनकी मदद नहीं